10 लीटर शराब व् शराब बनाने के उपकरण भट्टी सहित एक गिरफ्तार।
लक्सर खानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है खानपुर थाना अध्यक्ष अनिल रतूड़ी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है उसी में मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी की एक व्यक्ति लालचंद वाला के जंगल में भट्टी लगाकर शराब निकाल रहा है उस सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें गोवर्धनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन चौहान कांस्टेबल अजीत तोमर अरविंद गोविंद की टीम बनाई गई गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की बताई हुई जगह पर दबिश देकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब वह शराब बनाने के उपकरण भट्टी पकड़ी गई पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार पुत्र दुलीराम थाना खानपुर बताया उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




