Lkhsar news

मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी के
दौरे से अधिकारियों में मची खलबलीl

मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी के
दौरे से अधिकारियों में मची खलबलीl
लक्सर आज पीडब्ल्यूडी के चीफ ने कई सड़कों का दौरा किया जिससे संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों में खलबली मची रही मुख्य अभियंता सीएस पांडे ने बताया कि आज शाहपुर से रायसी मुख्य मार्ग व बालावाली से लक्सर मुख्य मार्ग का दौरा किया गया उन्होंने बताया अभी काम की शुरुआत है इसीलिए ठेकेदार को और संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वह मनको की आन देखी ना करे। उन्होंने बताया जहां भी जांच की वह सब सही पाई गई उन्होंने कई जगह तारकोल की रोड की कटिंग भी कराई और जो चौड़ीकरण था उसको भी खुदवा कर देखा विकास कार्यों को देखकर मुख्य अभियंता ने संतोष जाहिर किया उन्होंने कहा जिस तरह से ठेकेदार अभी कार्य कर रहे हैं इसी तरह से आगे भी कार्य करते रहें कोई किसी किस्म की भी कमी ना होने पाए उन्होंने कहा अगर कहीं कोई कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग कार्य को वक्त से पूरा करें जिससे चलने वाले लोगों को आराम मिल सके उन्होंने यह भी कहा कि जो भी कार्य जहां भी देखे हैं वह संतोषजनक पाए गए हैं उनके साथ जो और अधिकारी मौजूद रहे उनमें एससी अधिशासी अभियंता सतवीर सिंह यादव सहायक अभियंता ललित बिष्ट साइट इंजीनियर प्रदीप कटारिया इकराम अली सतेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे चीफ के लौटने पर ठेकेदार व संबंधित इंजीनियरों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *