हरिद्वार जनपद में देर रात्रि दूसरे दिन भी उप निरीक्षकों के फेरबदल का सिलसिला जारी रहा है। आज हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने दूसरे दिन भी देर रात्रि 5 उपनिरीक्षकों के फेरबदल करते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। उपनिरीक्षक भजराम चौहान पुलिस लाईन से थाना कनखल, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिस लाईन से थाना कनखल, उपनिरीक्षक आनंद मेहरा कोतवाली रुड़की से चौकी प्रभारी बाजार थाना बहादराबाद, उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल कोतवाली रानीपुर से चौकी प्रभारी गैस प्लांट रानीपुर व उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर चौकी प्रभारी बाजार थाना बहादराबाद से कोतवाली रुड़की को नई जिम्मेदारी सौंपी है।




