पुलिस कप्तान हरिद्वार के आदेशानुसार, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी लक्सर हरिद्वार महोदय के निकट पर्यवेक्षण में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे सत्यापन अभियान की कार्यवाही के अंतर्गत थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग – अलग पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र / चौकी क्षेत्रांतर्गत निवास कर रहे घरेलू नौकर / किरायेदार/ फल- ठेली/ बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जिसमें लगभग – 85 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया व 01 मकान मालिक का 5000 रुपए का चालान पुलिस अधिनियम के अंतर्गत किया गया तथा क्षेत्रांतर्गत सभी गाँव में व्यक्तियों को सत्यापन कराने के लिए अवगत कराया गया है। सत्यापन की कार्यवाही निरंतर की जाएगी।




