कनखल पुलिस ने जिया पोत्ता तिराहे से तीन बाईक चोरो को मुखबिर की सूचना पर उस समय गिरफ्तार किया जब बाईक चोर बदमाश चोरी कि बाइको को छोटे हाथी में लाड कर मुज़फ्फर नगर की ओर जाने का प्लान बना रहे थे l एस आई खेमेन्द्र गंगवार ने पकडे गए बदमाशों के नाम बताते हुए कहा कि योगी धीमान व दीपक दोनों जमालपुर कलां निवासी है जबकि तीसरा चोर विवेक सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर का रहने वाला है l तीनो को न्यायालय में पेशी के लिए भेजा जा रहा है l




