हरिद्वार क्षेत्र की दो अलग अलग जगह पर आग लगने की दो घटनाओ में फायर स्टेशन मायापुर की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया l पहली घटना ज्वालापुर में रेलवे स्टेशन के पास स्टार ऑप्टिकल्स की बंद दुकान में आग लगी थी l फायर यूनिट को सूचना मिली l ज़ब तक यूनिट की गाड़ी घटना स्थल पर पहुँचती तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था l यूनिट ने आग से हुए नुकसान कि जाँच की तो दुकान में रखा एक इनवर्टर एक एसी, दो ग्लास कटिंग मशीने, कुर्सी, सीलिंग फैन जल चुके थे l स्टार ऑप्टिकल्स के मालिक डॉक्टर सुनील कुमार ने यूनिट को बताया कि आग लगने के समय दुकान बंद थी l आग लगने का कारण दुकान में पूजा के लिए जलाया गया दीपक है जिससे आग लगी है l एक अन्य घटना लक्सर क्षेत्र के भोगपुर फ़तवा गांव की है जहाँ गेहूं के खेत में आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन आग बुझने से पहले ही किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल का काफ़ी नुकसान हो चका था l




