लक्सर ( प्रकाशनार्थ ) लक्सर के ग्राम मुंडाखेड़ा कला में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने अपने खेत में देशी नस्ल की निर्बल ,निराश्रित ,बीमार गायों एवम लावारिस गौवंश की सेवा के लिये एक गौशाला का निर्माण कराकर लक्सर के गौ सेवको को लक्सर नगरपालिका अध्यक्ष अमरीश कुमार गर्ग व अपने परिवार तथा मित्रों की उपस्थिति में सौपा हैं , आज प्रातः 10 बजे गौशाला का पूजन पंडित सुनील शर्मा द्वारा कराया गया , जिसमें रमेश कुमार , प्रवीण कुमार , प्रियबन्धु शर्मा , अतुल गुप्ता , सुरेंद्र शर्मा , शिवांशु शर्मा ,राजेंद्र वर्मा , देवेश राणा , लोकेश चौधरी , सचिन पालीवाल , डॉ श्रवण सैनी ,राजेश शर्मा , सोनू पालीवाल , चौधरी साधु सिंह , मोनू सैनी , बब्लू सैनी , बीना रस्तौगी , दीपा रस्तौगी , मंजू सैनी , दीपिका अग्रवाल , राहुल गर्ग, प्रवेज सैनी , दीपक सरोहा, राजेश सैनी , सुरेश सैनी ,पंकज गुप्ता, शुभ्र रस्तौगी , आशु अग्रवाल , उमा शर्मा, विपिन पासी , आदि उपस्थित थे

, इस मौके पर राजेश रस्तौगी ने कहा कि गुरु देव की कृपा और सन्त महापुरूषो के आशीर्वाद से लक्सर में वैदिक गौशाला का निर्माण हुआ , इस गौशाला में निर्बल निराश्रित देशी गायों एवम लावारिस गोवंश की सामूहिक सेवा होगी , मैं लक्सर क्षेत्र के प्रत्येक गौवंश प्रेमी परिवार से लगातार गौसेवा के लिये तवे की पहली एक रोटी गाय के लिये निकालने की प्रार्थना करता हूँ , नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अमरीश कुमार गर्ग ने लक्सर क्षेत्र में गौशाला निर्माण के लिये राजेश रस्तौगी का आभार जताते हुये गौशाला में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया हैं , राज्य संपर्क प्रमुख रमेश कुमार गौशाला में देशी गायों को सेवा में प्राथमिकता दीये जाने सुझाव दिया हैं , व्यापार मंडल के महासचिव राजेंद्र वर्मा और नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश कुमार तथा मजदूर नेता लोकेश चौधरी ने गौशाला में लगातार अपनी सेवाएं दिए जाने का आश्वासन दिया हैं , पंडित देवेन्द्र शर्मा और पंडित प्रियबन्धु शर्मा ने विस्तार पूर्वक गाय का वर्णन किया हैं, हवन के बाद लाला विनय कुमार सिंघल के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से नगरपालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग को नवनिर्मित गौशाला का अध्यक्ष सबकी सहमति से बनाया गया हैं । अर्पित गुप्ता और सोनू पालीवाल ने हवन में उपस्थित होने वाले सभी गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया है




