Haridwar News

सरकार जानबूझकर हरिद्वार जिले के पंचायत चुनाव को लगातार टाल रही है

रुड़की।प्रदेश सरकार जानबूझकर हरिद्वार जिले के पंचायत चुनाव को लगातार टाल रही है चुनाव न होने के कारण जिले का विकास रुका हुआ है। कहा कि अगर भाजपा सरकार ने जल्द चुनाव न करवाए तो वह इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे और कोर्ट जाने से भी पीछे नही हटेंगे।

रुड़की के आदर्शनगर स्थित एक गार्डन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरिद्वार जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा हरिद्वार जिले में 306 ग्राम सभाएं प्रतिनिधि विहीन हैं पिछले एक वर्ष से जिले में न कोई प्रधान है, न क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य है। कहा कि प्रतिनिधि न होने के कारण विकास कार्य तो ठप हैं ही साथ ही समाज के कार्यों के लिए भी लोग परेशान है क्योंकिं क्षेत्र में किसी प्रकार का झगड़ा या अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान या प्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं। कहा कि किसी भी व्यक्ति को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य कागजातों को बनवाने के लिए प्रधान की आवश्यकता पड़ती है लेकिन लोग परेशानी झेल रहे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता और स्वामी यतीश्वरानंद जिन्हें मुख्यमंत्री के राम लखन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने पूरे जिले में चुनाव टलवाने का काम किया है। कहा कि चुनाव टलवाने का नतीजा यह है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का जिले में सूपड़ा साफ हुआ है 11 सीटों में से 3 ही सीटें जीत पाई। वर्मा ने कहा जब भाजपा को चुनाव टालना होता है तो नई नगर पंचायत का गठन कर देतें है। पहले चुनाव होने थे तो पाडली गुर्जर और रामपुर नगर पंचायत बना दी,फिर इमलीखेड़ा, ढंढेरा और अब जब आरक्षण जारी होने वाला ही था तो सुल्तानपुर को नगर पंचायत बनाने का जीओ जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इस मामले को लेकर आंदोलन को तैयार है प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा के निर्देश के बाद यह पत्रकार वार्ता की गई है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मुकर्रम अंसारी ने कहा कि जिला पंचायत राजनीति में पहले से ही भाजपा मुश्किल से दो या तीन सीट जीत पाती है। इसलिए हार के डर से वह लगातार चुनाव टाल रही है। कहा कि भाजपा अपने अनुसार माहौल तैयार कर सत्ता के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही चुनाव करवाने का फैंसला सरकार नही लेती है तो ईद के बाद कांग्रेस द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बरखा रानी, प्रदेश महासचिव कांग्रेस ऋषिपाल बालियान, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजयपाल,सुखमिंदर बाल्मिकी आदि मौज़ूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *