Haridwar News

ऐथल के पास पुरानी वायरक्रेट तोड़कर उसी पत्थर की नई दीवार बनाकर घोटाला करने का आरोप।

ऐथल के पास पुरानी वायरक्रेट तोड़कर उसी पत्थर की नई दीवार बनाकर घोटाला करने का आरोप।

लक्सर ग्रामीणों ने ठेकेदार के द्वारा पुरानी वायरक्रेट तोड़कर उसी पत्थर की दीवार बनाकर लाखों रुपए का घोटाला करने का लगाया आरोप ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि हमारे गांव ऐथल बुजुर्ग में रेलवे स्टेशन के पास व रेलवे स्टेशन से ऐथल गांव के बीच व सुभाष गढ़ से ऐथल की ओर कई जगह पूर्व ठेकेदार द्वारा वायर क्रेट अधिकारियों के द्वारा लगवाई गई थी जिसमें वर्तमान ठेकेदार ने उन वायरक्रेट को तोड़कर पत्थर की नई दीवार बना ली है जिससे साफ साफ जाहिर होता है कि ठेकेदार द्वारा लाखों रुपए का गोलमाल अधिकारियों के साथ मिलकर किया जा रहा है उन्होंने बताया कुछ लोगों ने मौखिक रूप से अधिकारियों को संज्ञान में लाया गया था की ठेकेदार के द्वारा पुरानी वायर क्रेट तोड़कर पत्थर की नई दीवार बनाई गई है अधिकारियों ने सुनकर इस मामले को ठेकेदार से मिलकर दवा लिया है ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया कि ऐसा लग रहा है ठेकेदार व सड़क के संबंधित अधिकारी मिलकर आपस में गोलमाल कर मोटी रकम हड़पने की फिराक में लगे हुए हैं उन्होंने कहा अगर संबंधित अधिकारियों ने अभी भी कुछ नहीं किया तो हमें मजबूरन होकर सरकार को लिखना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के ठेकेदार वह संबंधित अधिकारी की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *