चाकू से हमला कर जान से मारने का आरोप मुकदमा दर्ज।
लक्सर पुलिस ने चाकू से हमला कर जान से मारने वाले आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है मुस्तकीम पुत्र रशीद निवासी ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार ने पुलिस में एक पत्र देकर बताया कि मेरा लड़का राशिद गांव के रियाजुल पुत्र अहमद हसन की चौपाल पर बैठा हुआ था वहां पर मुदस्सीर उर्फ अंडा पुत्र मौसम जो एक अपराधी गुंडा किस्म का व्यक्ति है जो पहले भी हत्या के मुकदमे में जेल जा चुका है अपने भाई शौकीन पुत्र मौसम के साथ खड़ा था मुदस्सिर व शौकीन ने बिना वजह बिना बात के मेरे लड़के राशिद को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देनी शुरू कर दी राशिद ने इन दोनों का विरोध किया तो दोनों भाई राशिद को मारपीट करने लगे मुदस्सीर ने अपने सुडडे से चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से मेरे लड़के राशिद के ऊपर कई वार किए शौकीन ने लात घुसा थप्पड़ बजाए फिर दोनों भाई राशिद को खींच कर अपने घर की ओर ले गए जहां शौकीन ने सरिया उठाकर राशिद को फिर मारा मौके पर कोहराम मच गया उसने कहा मेरा लड़का खून से लथपथ होकर नीचे गिर गया मेरे लड़के राशिद की आवाज सुनकर वहां बहुत से लोग आ गए उसने कहा जिन्होंने इन दोनों से मेरे बेटे की जान बचाई इस झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस तुरंत ही 108 की मदद से मौके पर पहुंच गई और मेरे लड़के को लेकर लक्सर सरकारी अस्पताल ले आई डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया वही लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मुस्तकीम के पत्र पर उपरोक्त दो व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है उसमें मुलजिम को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा उन दोनों मुलजिम की तलाश जारी है।



