Haridwar News

जातिसूचक शब्द कहने व मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।


रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीणों ने निवर्तमान ग्राम प्रधान पति और उसके पुत्र व अन्य साथियों पर जातिसूचक शब्द कहने व मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
आरोप है कि प्रधान ने उनकी बस्ती की लाईट कटवा दी पूछने पर कहा कि इस बस्ती के लोगों ने उनके कहने पर वोट नही किया इसलिए लाईट कटवाई है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी अंकुर पुत्र राजकुमार ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात्रि उनके गांव में लाइट नहीं आ रही थी जब इस बारे में ग्राम के रहने वाले एक लड़के ने उन्हें बताया कि उनकी लाइट गई नहीं है कटवाई गई है तब उन्होंने जहां पर विद्युत ठीक होने का कार्य चल रहा था वहां जाकर वह लाइनमैन से जानकारी ले रहे थे तभी ग्राम प्रधान का पुत्र और पति वहां आ गया और जातिसूचक शब्द कहते हुए के उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पर एकत्र हो गए और बहुत मुश्किल से लोगों ने उन्हें बचाया। आरोप है कि इस दौरान प्रधान पति और पुत्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव में दलित समाज के लोगों ने उनके कहने पर वोट नही दिया। अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया। पीड़ित द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *