Lkhsar news

गेहू की तैयार खड़ी फसल को नष्ट करने का आरोप मुकदमा दर्ज।

गेहू की तैयार खड़ी फसल को नष्ट करने का आरोप मुकदमा दर्ज।
लक्सर पुलिस ने चकबंदी में केस चल रहे और न्यायालय से स्टे होने पर फिर भी खड़ी फसल नष्ट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है कालूराम पुत्र इंदर सिंह निवासी ग्राम रजबपुर कोतवाली लक्सर ने पुलिस में एक पत्र देकर बताया कि हमारी जमीन का केस चकबंदी न्यायालय में चल रहा है मेरे पास न्यायालय से भी स्टे है

मैंने अपनी जमीन में गेहूं की फसल बोई हुई है मेरे ही गांव के करीब आधा दर्जन लोग मेरी फसल को नष्ट करने पर लगे हुए हैं उन्होंने यह भी कहा कि मैंने उन लोगों से कहा कि न्यायालय जिसके भी हक में फैसला देगा वही जमीन का मालिक होगा वह लोग नहीं माने उनके सर पर मारपीट करने का भूत सवार था उन्होंने मेरे साथ मारपीट की मैंने उन सभी के खिलाफ लक्सर पुलिस में एक पत्र दिया उसने बताया मेरे पत्र पर लक्सर पुलिस ने उन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है वही लक्सर पुलिस का कहना है कि कालूराम के पत्र पर जो आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उसमें बारीकी से जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *