जनपद हरिद्वार के भगवानपुर के डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा में दो समुदायो के बीच हुए बवाल पर पुलिस द्वारा एक तरफ़ा कार्यवाही का आरोप लगाते हुए आज भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने पुलिस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत से मिल कर निष्पक्ष कार्यवाही किए जाने की मांग की,वहीं घटना स्थल से लगभग 2 किमी दूर उपद्रवियों ने एक पत्रकार के मकान पर धावा बोल कर घर का सारा सामान जाला दिया था जिस की तहरीर बीते कल ही थाना भगवानपुर में देकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ करने की मांग की थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ नहीं किया था l इस बात को भी पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर मुकदमा दर्ज़ करने की मांग की l पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कारवाही की जाएगी l इससे पूर्व पीड़ित परिवार के लोग जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे से भी मिले और निष्पक्ष जाँच व कार्यवाही की मांग की l जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष कार्यवाही ही अमल में लाई जाएगी l




