udham Singh Nagar news

उधम सिंह नगर दूल्हे का किया चप्पलों से स्वागत

उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में शादी के दौरान उस समय हंगाम हो गया, जब एक महिला ने दूल्हे की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी।

एक महिला अपने परिजनों के साथ धर्मशाला पहुंची और खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद शादी करने जा रहे दूल्हे की महिला और परिजनों ने चप्पलों और लात घूसों से दूल्हे की पिटाई lबताया जा रहा है कि महिला कोई और नहीं थी बल्कि दूल्हे की दूसरी पत्नी थी और दूल्हा राजा तीसरी शादी करने जा रहा था। जिसकी वजह से दूसरी पत्नी ने दूल्हे को सबसे सामने चप्पलों से स्वागत किया। यह अनोखा मामला गदरपुर थाना क्षेत्र का है।
गदरपुर की काम्बोज धर्मशाला में एक शादी का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से चल रहा था। बारात चढ़ाई के बाद सालियां दूल्हे का स्वागत कर रही थीं। दूल्हा भी रिबन काटने वाला था। घराती और बाराती सभी मस्ती कर रहे थे। कि अचानक से वहां हंगामा हो गया। दूल्हे राजा पर एक महिला ने चप्पलों की बरसात कर डाली।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले मदन उर्फ बंटी का रिश्ता गदरपुर में रहने वाले एक लड़की से तय हुआ था। मदन शुक्रवार को परिजनों के साथ बारात लेकर गदरपुर पहुंचा।
लेकिन फेरे लेने से पहले ही कीर्ति सैनी नाम की एक युवती शादी में पहुंची और हंगामा करते हुए दूल्हे की चप्पलों से कुटाई कर डाली। कीर्ति सैनी के साथ उसका भाई भारत सैनी भी था।
दूसरी पत्नी के भाई भारत सैनी ने बताया कि मदन उर्फ बंटी जो दूल्हा बनकर यहां शादी करने आया है, उसकी शादी पिछले साल 27 अप्रैल 2021 को कीर्ति सैनी के साथ हो चुकी है।
कीर्ति सैनी के भाई भारत सैनी ने पुलिस को बताया कि उन्हें हाल ही में पता चला है कि मदन ने कीर्ति से पहले एक और महिला से 2013 में शादी की थी। उस लड़की ने मदन पर शोषण का केस भी दर्ज करवाया था, जिसमें कानूनी कार्रवाई भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *