बहादराबाद )प्रशिद्ध श्री राम कुटिया में कल ( आज ) राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव की तैयारिया जोरो शोरो से की जा रही है l एस अवसर पर मंदिर माँ प्रातः कल भगवान राम भक्त हनुमान जी को चोला बदला जाएगा उसके बाद उनका श्रृंगार होगा तत्पश्चत संगीतमय सुन्दर कांड का पाठ होगा l मंदिर के पुजारी अमर नाथ ने बताया कि इस वर्ष राम भक्त श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा l भगवान हनुमान जी श्री राम के भक्त तो हैं ही वें अमर भी हैं l संसार में सात लोग अमर हैं जिनमे हनुमान जी भी शामिल हैं यही कारण हैं कि हनुमान जी की भक्ति करने वालों के सभी संताप समाप्त हो जाते हैं हनुमान जी के लिए हनुमान चालीसा में कहा गया है नाशे रोग हरे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा l उन्होंने बताया कि सुन्दर कांड के पश्चात् विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा जिसमे भक्त प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे l




