बहादराबाद 14 अप्रैल वादी शिवकरण शर्मा पुत्र ओ. डी. शर्मा निवासी एस एम जैन डिग्री कॉलेज रोड ज्वालापुर ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरो ने लोहे के पुल नहर पटरी से लोहे का गाडर चोरी कर लिया है l पुलिस ने पीड़ित कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज़ का चोरो को पकड़ने के प्रयास तेज़ कर दिए l पुलिस ने आज एक चोर को चोरी के गाडर के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है पकडे गए आरोपी का नाम सलमान पुत्र निशाद निवासी बंदा रोड, कोतवाली रुड़की है l




