बहादराबाद 13 अप्रैल ( महिपाल ) थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए के मकान में अपनी मानसिक रूप से कमज़ोर बेटी के साथ रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर दो युवको पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज़ कराया है l महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का वाद दायर किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l थाना अध्यक्ष रणवीर चौहान ने बताया कि एक महिला किराए के मकान से कुछ दुरी पर कपड़ो की दुकान चलाती है और उसकी बेटी घर में अकेली रहती थी जो थोड़ी मानसिक रूपसे कमजोर है l पास के ही दो युवको ने इसे बहला फुसला कर अपनी हवास का शिकार बना लिया,जिसका पता महिला को तब लगा जब उसको बेटी के पेट मे दर्द हुआ और उसे डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वह गर्भवती है l माँ के पूछने पर बेटी ने बताया कि दो लड़के उसे अपने साथ ले गए थे जिन्होंने इसके साथ दुष्कर्म किया था l पुलिस ने लड़की से दोनों की शिनाक्त करवाई, पहचान लेने पर पुलिस ने सुल्तान पुत्र वाहिद, वाकिब पुत्र वाजिद निवासी गण शांतरशाह थाना बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




