Haridwar News

विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं के खिलाफ लगातार सीलिंग की कार्यवाही

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं के खिलाफ लगातार सीलिंग की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है, जिससे अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कम्प मचा हुआ है। शहर में हो रहे अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं के खिलाफ आज सोमवार को प्रा‌धिकरण की टीम ने तीन ‌बिल्डिंग सहित एक अवैध कालोनी को सील किया गया है। इसी क्रम में मुरसलीन का निर्माणाधीन भवन, शिवम शास्त्री का दो मंजिला भवन, अप्पू वालिया एवं सुनील द्वारा निर्मित भवन को सील कर दिया गया है, साथ ही वाईपीएस विहार फेस-3 वेलकम फार्म के पीछे लक्सर रोड पर संदीप कुमार व इरशाद द्वारा की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग को सील कर दिया गया है। बताते चलें कि हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा पिछले कई दिनों से शहर में चल रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्यवाही लगातार जारी है।
वहीं प्राधिकरण द्वारा चल रही सीलिंग की कार्यवाही के चलते अवैध निर्माणकर्ताओं में खौफ का माहौल बना हुआ है। प्राधिकरण में बिना नक्शा पास कराये नियम ‌विरूद्घ अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गयी है, जिसके खिलाफ प्राधिकरण शहर भर में सीलिंग की कार्यवाही कर रहा है। सीलिंग की कार्यवाही के दौरान अधिशासी अभियन्ता माधवानन्द जोशी, सहायक अभियन्ता टीपी नौटियाल, अवर अभियन्ता बलराम सिंह एवं सहित राघवराम, नंदन सिंह नेगी, ललित कुमार व किशन यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *