बहादराबाद सिचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन पर बिना परमिशन लगाई जा रही सप्ताहिक पीठ से जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है l उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बहादराबाद में प्रति सप्ताह रविवार व गुरुवार को पीठ भरती है जिससे ग्राम पंचायत को अच्छे खासे राजस्व की प्राप्ति होती है, लेकिन कोरोना काल में पीठ बाजार में लगने वाली साप्ताहिक पीठ को यहां से हटा कर सिचाई विभाग की नहर पटरी पर खाली पड़ी जमीन पर लगाई जाने लगी l जस स्थान पर पीठ लग रही है उस स्थान के ऊपर से बिजली विभाग की कई लाइने गुजर रही हैं, जिनके नगे तार कभी भी टूट कर गिर सकते हैं जिससे किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है l बिजली विभाग ने उप जिला धिकारी को पत्र लिख कर मांग की है कि पीठ का स्थान बदल कर पूर्व की भांति पीठ बाजार में किया जाए ताकि जनता को संभावित दुर्घटनाओ से बचाया जा सके l बहादराबाद विद्युत वितरण खंड अधिकारी अनुज जुड़ियाल ने बताया कि पीठ के स्थान के ऊपर से हाई टेंशन लाइने गुजर रही हैं जो कभी भी किसी हादसे को जन्म दे सकती हैं जिसके सम्बन्ध में उन्होंने उप जिलाधिकारी को पत्र लिख कर पीठ का स्थान बदलने की मांग की है l




