Roorkee News

रुड़की थाना कोतवाली गंग नहर क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोवंश के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार की पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि थाना कोतवाली गंग नहर क्षेत्र के ग्राम रामपुर में अतीक व इस्लाम के घर गोकसी एवं अवैध पशु कटान हो रहा है इस सूचना पर पुलिस चौकी अस्पताल से चीता कर्मचारी गण रणवीर व इसरार को साथ लेकर उक्त स्थान पर दबिश दी गई तो अतीक के घर से अभियुक्त मोहसीन पुत्र मेहरीलई निवासी ग्राम रसूलपुर कोतवाली गंगनहर रुड़की हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 90 किग्रा गोमांस व गोकसी उपकरण बरामद हुए।जबकि दो अभियुक्त अतीक पुत्र रफीक सुहेल पुत्र अतीक निवासी कसाई मोहल्ला रुड़की छत से कूद कर फरार हो गए। तथा इस्लाम के घर दबिश दी गई तो अभियुक्त रिजवान पुत्र एहसान निवासी इमली रोड रुड़की व जीसान पुत्र इस्लाम निवासी कसाई मोहल्ला रामपुर रुड़की के द्वारा घर में अवैध पशु कटान किया जा रहा था जिनके कब्जे से 210 किलोग्राम पशु मांस एवं पशु कटान उपकरण बरामद हुए। उक्त अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना कोतवाली गंग नहर रूड़की जनपद हरिद्वार पर क्रमशः उत्तराखंड गोवंश संरक्षण निवारण अधिनियम की धारा 3/5/11 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (ठ) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1 – मोहसिन पुत्र महरीलई निवासी ग्राम रसूलपुर, कोतवाली गंग नहर, रूड़की, जनपद हरिद्वार।
2 – जिशान पुत्र इस्लाम निवासी कसाई मौहल्ला रामपुर थाना कोतवाली गंग नहर, रुड़की, हरिद्वार।
3- रिजवान पुत्र अहसान निवासी इमली रोड, रुड़की जनपद हरिद्वार।

फरार अभियुक्त
1- अतीक पुत्र रफीक
2- सुहैल पुत्र अतीक
निवासीगण कसाई मौहल्ला, रामपुर, थाना कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
————–
1:-90 किलोग्राम गौमांश व 210 किग्रा पशुमांश।
2:- गौवंश के 01 सिर, 04 खुर, 01 खाल ।
3:- 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू ।
4:- 05 कुल्हाड़ी।
5:- 03 लोहे की छूरी।
6:- 01 लोहे का सुआ।
7:- 01 लकड़ी का गुटखा।

गोवंश पुलिस टीम में उ0नि0 आशीष कुमार, का0 योगेश, का0 राजेन्द्र, का0 प्रवीण खत्री शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *