रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध निरंतर की जा रही सीलिंग की कार्यवाही के क्रम में आज बिना मानचित्र स्वीकृति के विभाग द्वारा तीन अनाधिकृत निर्माणों पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी है। जिसमे अनाधिकृत निर्माणकर्ता संजय सैनी हाथीखाना मानसरोवर होटल के पीछे वाली गली, नीरज कुमार बांगा मार्ट के पीछे नहर पटरी विष्णु गार्डन कनखल व प्रबंधक बंधन पैलेस के अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया है। इसमें एक पांच मंजिला होटल सहित अन्य दो स्थानों पर दुकानों का निर्माण जारी था। सीलिंग की कार्यवाही के दौरान अधिशासी अभियन्ता माधवानन्द जोशी, सहायक अभियन्ता पंकज पाठक, टी०पी नौटियाल, अवर अभियन्ता बलराम सिंह एवं टी०एस पंवार, एडवोकेट गोपाल कृष्ण शर्मा सहित टीएस, आलोक नौटियाल, सूर्य प्रकाश शाह, अच्युतबृजवाण, ललित कुमार, संजय कुमार, किशन यादव मौजूद रहे l




