बहादराबाद 14 मार्च ( महिपाल ) सिडकुल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोशनपुरी रावाली महदूद को पुलिया के पास से 720 ग्राम गँजे के साथ गिरफ्तार किया हैं जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है l गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पवन कुमार पुत्र धीर सिंह निवासी रोशनपुरी रावाली महदूद है l थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि उच्चाधिकारियो के आदेश पर थाना क्षेत्र में नशे की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमे पुलिस लगातार नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ छापेमारी कर रही है, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा l




