रिपोर्ट पहल सिंह राणा
लक्सर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने असम के मुख्यमंत्री को भेजा नोटिस वही देश के गृहमंत्री को हरीश रावत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भेजा जाएगा नोटिस
लक्सर । कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने सोमवार को सेवादल कार्यालय लक्सर पर कार्यकर्ताओ की मीटिंग में कहा कि भाजपा नेताओं की 56 इंच की जुबान ने चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड का वातारण खराब करने का प्रयास किया हैं , जहाँ असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी है इसका प्रणाम मांगा था , वही देश के ग्रहमंत्री ने उत्तराखंड के लोकप्रिय नेता हरीश रावत पर धोबी का……. वाली बहुत घटिया स्तर वाली आपत्ति जनक टिप्पणी की थी, ऐसी घटिया टिप्पणी किसी सरकार का ग्रहमंत्री नही कर सकता किन्तु हा कोई तड़ीपार जरूर ऐसी टिप्पणी कर सकता हैं , रस्तौगी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल की और से असम के मुख्यमंत्री को हमारे अधिवक्ता मनोहर भट्ट की तरफ से कानूनी नोटिस जारी कर दिया गया है , बुधवार तक हरीश रावत के विरुद्ध बहुत ही घटिया स्तर की टिप्पणी करने वाले देश के ग्रहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध भी कानूनी नोटिस जारी कर दिया जायेगा , इस अवसर नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश राणा , सेवादल के जिला उपाध्यक्ष आकिल हसन , जिला प्रभारी संजीव सेठपुर ने भी भाजपा नेताओं द्वारा की गई घटिया स्तर की टिप्पणियों की घोर निंदा की हैं ।




